Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

ज्यादा बढ़ा हुआ पेट कैसे कम करें | Pet kam karne ke upay

बढ़ा हुआ पेट कैसे कम करें | (Pet kam karne ke upay) (Pet kam karne ke gharelu upay)

Pet kam karne ke upay : आज के समय में लोग व्यस्तता भरी जिंदगी में बहुत कम समय अपनी सेहत के लिए समय निकाल पाते हैं। पेट कम करने के उपाय (Pet kam karne ke upay)। जो कि आज हम जाने वाले हैं कि कैसे पेट को कम किया जाए। ज्यादातर लोग पेट कम करने के लिए घरेलू उपाय  इस्तेमाल करते हैं। जैसे कि जो लोग ऑफिस में काम करते हैं उन लोगों के पास बहुत कम समय होता है। किंतु यह भी नहीं है कि वह लोग थोड़ा सा समय न निकाल पाए अपनी सेहत के लिए।

ज्यादा बढ़ा हुआ पेट कैसे कम करें | pet kam karne ke upay
ज्यादा बढ़ा हुआ पेट कैसे कम करें | pet kam karne ke upay

कोई भी व्यक्ति दिन में 20 से 30 मिनट अपनी हेल्थ के लिए निकाल सकता है। दुनिया में बहुत लोग मोटापे का शिकार है। काफी लोग 8 से 12 घंटे ऑफिस में बिताते हैं और बह लोग अपनी सेहत के लिए समय नहीं निकालते। कुछ लोग ऐसे हैं जो आलस के कारण अपने शरीर के लिए समय नहीं निकालते और कुछ ऐसे लोग हैं जानबूझकर अपनी सेहत के लिए टाइम निकालना ही नहीं चाहते। एक बात जान लीजिए अगर सेहत अच्छी है तो सब कुछ अच्छा है।
 
अगर स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आप कोई भी दिनचर्या का काम ठीक से नहीं कर सकते। ऐसे ही जिन लोगों का वजन ज्यादा है। उन्हें समय से पहले ही बीमारियां लगनी शुरू हो जाती है। वजन का संतुलित होना बहुत जरूरी है। बजन का अधिक होना भी अच्छा नहीं  होता है और बहुत कम होना भी अच्छा नहीं है। वजन संतुलित ही अच्छा होता है। यदि आप का बजन ज्यादा है। तो आज हम आपको कुछ टिप्स बताने वाले हैं जिनसे आप अपना वजन कम कर सकते हैं। हम आपको बहुत अच्छे  और आसान टिप्स बताएंगे। जिनसे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। उम्मीद है आप इन टिप्स को जरूर अपनाएंगे।

पेट कम करने के घरेलू उपाय | Pet kam karne ke gharelu upay

(1) सैर करना (Morning walk) - मॉर्निंग वॉक एक बहुत  आसान सी क्रिया है। जो हर कोई सुबह उठकर कर  सकता है। आप सुबह उठिए और 30 से 40 मिनट के लिए पार्क में टहलने चले जाइए। जब आप टहल रहे हो तो थोड़ा तेज-तेज चलिए और बीच में हल्का-हल्का भागने की भी कोशिश जरूर करें।

(2) योगा (Yoga) -  जैसे कि आपको पता है। आजकल योगा का बहुत ही प्रचलन है और योगा बहुत ही पुराने समय से किया जा रहा है और योगा के फायदे भी बहुत ज्यादा हैं। आप सुबह उठकर हर रोज 20 से 30 मिनट तक योगा कर सकते हैं। योगा की मदद से भी आप अपने वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं। योग में काफी आसन हैं जिनसे आप अपना बजन कम कर सकते हैं। 

(3) स्विमिंग (Swimming) -  स्विमिंग भी वजन कम करने के लिए काफी फायदेमंद होती है और वजन कम करने के लिए यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। स्विमिंग से शरीर की सभी मांसपेशियों पर जोर पड़ता है और खिंचाव भी आता है। जिससे हमेशा की त्वचा हमेशा कसी हुई रहेगी।

(4) व्यायाम (Excercise) -  अगर रोजाना अभी से 30 मिनट एक्सरसाइज की जाए। तो वजन बढ़ने का कभी डर नहीं रहेगा। आप सुबह उठकर जोगिंग करने के बाद 10 से 15 मिनट अगर रोजाना एक्सरसाइज करें। तो आपका बजन कभी बढ़ नहीं सकता हमेशा संतुलित ही रहेगा।

(5) दौड़ना (Running) - ध्यान रखिए कि शरीर को हमेशा तंदुरुस्त रखने के लिए दौड़ लगाना काफी अच्छा साबित हो सकता है। दौड़ लगाने से बहुत सारी बीमारियां वैसे ही दूर रहती हैं। रोजाना रनिंग करने से शरीर की चर्बी बर्न तो होती ही है साथ ही साथ आपका हृदय भी अच्छी तरह से काम करता है और स्बस्थ रहता है। 

(6) साइकिलिंग (Cycling) - जिन लोगों का पेट बढ़ा हुआ है। उनके लिए साइकिलिंग करना काफी फायदेमंद होगा। क्योंकि साइकिलिंग करने से हमारे पैरों, टांगो, जांघों कि काफी अच्छी कसरत होती है। साथ ही साथ हमारी मांसपेशियां भी मजबूत होती है।

(7) पैदल चलना (walk) - पैदल चलना भी काफी अच्छी एक्सरसाइज है। जिनका पेट बढ़ा हुआ है। उन्हें पैदल जरूर चलना चाहिए। जिन लोगों का पेट ज्यादा बढ़ा है और चर्बी भी ज्यादा बढ़ गई है। उन्हें कम से कम सुबह-सुबह 6 किलोमीटर जरूर चलना चाहिए। पैदल चलने से धीरे धीरे शरीर की चर्बी कम हो जाएगी।

(8) सीढ़ियां चढ़ना उतरना (Climbing Stairs) - सीढ़ियां चढ़ना उतरना भी हमारे बैली फैट के लिए बहुत ही काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर सही तरीके से देखा जाए तो यह भी किसी व्यायाम से कम नहीं है। यदि आप ऑफिस में काम करते हैं। तो आप लिफ्ट का उपयोग ना करें बल्कि सीढ़ियों का ही इस्तेमाल करें। इससे आपके  पेट के इर्द-गिर्द जो चमड़ी इकठी हुई है। वह धीरे धीरे कम हो जाएगी। यह एक्सरसाइज आप घर में भी कर सकते हैं। जैसे कि 10 बार सीढ़ियां चढ़ना उतरना ऐसे भी आप ही कर सकते हैं।

Post a Comment

1 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code