Natural Health Tips in Hindi : आज हम बात करने वाले हैं। नेचुरल हेल्थ टिप्स (Natural health tips) के बारे में जो कि हर आदमी के लिए या औरत के लिए बहुत ही जरूरी है। एक बात मैं आपको बताना चाहूंगा कि हम आपको आगे भी कई नेचुरल टिप्स (Natural Tips) के बारे में बताते रहेंगे तो हमारी वेबसाइट के साथ अपडेट रहिए। जैसे कि आप जानते हैं कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को फिट रखना बहुत कितना मुश्किल है। 

Natural Health Tips in Hindi

किंतु सभी चुनौतियों के बावजूद भी यदि आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते हैं। तो हमें कुछ नेचुरल हेल्थ टिप्स को हमेशा फॉलो करते रहना चाहिए। नेचुरल टिप्स में हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। हम आपको कुछ अच्छी चीजें बताने वाली है। जो कोई भी पुरुष या महिला इन टिप्स को आसानी से अपना सकता है और अपने शरीर को फिट रख सकता है। 

यह समझ लीजिए कि यदि आपका शरीर फिट है। तभी किसी भी काम करने को मन करता है। यदि हमें कोई भी छोटी भी तकलीफ हो तो हम कोई भी काम मन लगाकर नहीं कर पाते हैं। हमें सबसे पहले अपने शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए या शरीर को फिट रखने के लिए हमेशा अच्छी बातें अपनाते रहना चाहिए। 

यदि शरीर फिट होगा तो रोजमर्रा के काम आसानी से हो जाएंगे और यदि शरीर फिट नहीं होगा तो कोई  काम ढंग से नहीं हो पायेगा। तभी किसी ने बोला है कि जान है तो जहान है। इसीलिए हम आपको बहुत ही अच्छे टिप्स बताने वाले हैं। तो ध्यान पूर्वक इन टिप्स को पढ़िए और अपनी जिंदगी में अपनाये। ताकि आप हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहें आइए तो जानते हैं यह खास टिप्स।


नेचुरल हेल्थ टिप्स हिंदी में | Natural health tips in hindi

स्वस्थ रहने के लिए आपको कुछ नियमों का खास ख्याल रखना पड़ेगा ।

1.  हमेशा टाइम से सोना और सुबह टाइम से उठना बहुत ही जरूरी है।

2.  सुबह उठकर योगा जरूर करें। योगा में कपाल भारती जैसे योगा सुबह उठकर जरूर करें। इससे आपके शरीर को बहुत फायदा मिलता है। साथ में बीमारियां भी दूर रहती हैं। 

3.  हमें हमेशा टाइम पर नाश्ता करना चाहिए और रोजाना करना चाहिए। इससे भी शरीर को काफी फायदा होता है। 

4.  प्रोटीन युक्त और हेल्दी खाने की आदत डालें ।

5.  देर तक बैठकर काम करने की आदत हो त्याग दें इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है।

6.  एक्सरसाइज के लिए 15 से 20 मिनट रोजाना टाइम निकाल लें। और महीने में कम से कम 5 दिन हर दिन एक घंटा कोई ज़ोर का काम करने में लगाएं।

7.  सुबह उठकर खाली पेट गिलोय (Giloy) का जरूर सेवन करें। गिलोय से बहुत सारी बीमारियां से बचा जा सकता है। इसलिए गिलोय को भी सुबह खाली पेट जरूर लें और शरीर को निरोगी बनाए रखें।

8.  नशीली चीजों के सेवन से बचें। यदि आप कोई नशा करते हैं तो उसे तुरंत छोड़ दें।

9.  मॉर्निंग वॉक की आदत बहुत ही अच्छी आदत है। इस आदत को जरूर अपनाएं।

10.  ज्यादा ऑयली चीजों से परहेज करें और ऑर्गेनिक फूड का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

11.  यदि आप ऑफिस में हैं तो लगातारअपनी सीट पर बैठे न रहें। बीच-बीच में ब्रेक लेने की आदत डालें।

12.  रात देर तक फोन पर ज्यादा समय न बिताएं।  इससे आंखों और दिमाग को काफी नुकसान पहुंच सकता है।