Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

गिलोय का रहस्य

Secret of Giloy in Hindi : गिलोय एक रहस्यमई जड़ी बूटी है और यह किसी औषधि से भी कम नहीं है। शायद आपको इस बात का पता नहीं होगा कि गिलोय (Giloy) का इस्तेमाल सदियों पहले से किया जा रहा है। सतयुग में ऋषि मुनि गिलोय का इस्तेमाल कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए करते थे। उन्हें गिलोय का संपूर्ण ज्ञान था। प्राचीन काल में बहुत सारे लोग छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए गिलोय का सहारा लेते थे। आयुर्वेद में इसको कई नामों से जाना जाता है जैसे कि अमृता, गुडुची, छिन्नरुहा, चक्रांगी इत्यादि।

Secret of Giloy in Hindi

हम लोग गिलोय के बहुत कम उपयोगों के बारे में जानते हैं। किंतु प्राचीन समय में लोग गिलोय के उपयोगों के बारे में संपूर्ण जानकारी रखते थे। गिलोय बहुत ही अच्छी औषधि है। जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का समर्थ रखती है। गिलोय को प्राचीन काल में अमृत के नाम से भी जाना जाता था। 

यह गिलोय मानव शरीर के लिए ही नहीं बल्कि पालतू दुधारू पशुओं के लिए भी काफी लाभदायक होती है। प्राचीन काल में जब कोई पशु बीमार हो जाता था। तो जो गिलोय की संपूर्ण जानकारी रखते थे। गिलोय में अन्य जड़ी बूटियों का इस्तेमाल करके उस पशु को इस मिश्रण का सेवन करवाते थे। गिलोय का इस्तेमाल औषधि कि नहीं बल्कि घरों की शुद्धि और हवन यज्ञ इत्यादि में भी किया जाता था।

Giloy क्या होती है ? | Giloy in Hindi

Giloy Juice के बारे में जानिए। Giloy juice in hindi

Giloy Benefits जानिए हिंदी में। Benefits of giloy in hindi

Giloy Juice लगातार कितने दिनों तक पीना चाहिए?

Giloy का सेवन कितने समय तक कर सकते हैं?

गिलोय की गोली कैसे लें?

आज के समय गिलोय के उपयोगों कि हमें इतनी जानकारी आज भी नहीं है।  जितनी की प्राचीन काल में जानकारों को  होती थी। आज  के समय गिलोय पर बहुत सारी  रिसर्च  चल रही है। आज भारत में आयुर्वेद के विशेषज्ञ  बाबा रामदेव जी गिलोय के इस्तेमाल की विशेष जानकारी लोगों को दे रहे हैं। 

बाबा रामदेव जी ने कोरोना के समय में लोगों को गिलोय का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। यह बात बिल्कुल सही है कि गिलोय  के सेवन से काफी हद तक हम करोना से बचे रह सकते हैं। आयुर्वेद में गिलोय के न जाने कितने ही उपयोगों का वर्णन किया गया है। जिनके बारे में जानने के लिए हमें अभी काफी समय लग सकता है। 

गिलोय को अमृत बूटी  और संजीवनी भी कहा जाता है। इसीलिए गिलोय एक रहस्यमई जड़ी बूटी है। जिसके बारे में अभी हमें कुछ बातें तो ज्ञात हैं किंतु अभी भी हमें बहुत सारी बातों का पता नहीं है। जिसके बारे में आयुर्वेद विशेषज्ञ और अन्य विशेषज्ञ भी दिन रात इस पर रिसर्च कर रहे हैं। गिलोय सिर्फ एक ही बीमारी को नहीं ठीक कर सकती बल्कि बहुत सारी बीमारियों को ठीक कर सकती है। 

आयुर्वेद में यह कहा गया है। यदि कोई इंसान गिलोय का इस्तेमाल नियमित रूप से करता रहे तो वह व्यक्ति हमेशा निरोगी रहता है। तो मेरी आप सभी लोगों से विशेष विनती है कि सभी लोग गिलोय का सेवन करें और निरोगी रहें।

Post a Comment

0 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code