Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

क्या हम गिलोय आंवला जूस पी सकते हैं?

Giloy Amla Juice : क्या हम गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) पी सकते हैं। इस प्रश्न के उत्तर को हम विस्तार से जानेंगे। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि गिलोय (Giloy) न ठंडी तासीर की होती है और न ही गर्म तासीर की होती है। हम जब हम आंबला गिलोय जूस (Amla Giloy Juice) बनाते हैं तो 15 से 20 एम एल गिलोय जूस में हम आंबला (Amla) रस एक चम्मच इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि गिलोय में कैल्शियम ,फॉरस्फोरस जैसे बहुत अच्छे गुण पाए जाते हैं।

Giloy Amla Juice

जो कि शरीर के अंदर की कमियों को दूर करते हैं। और शरीर को तंदरुस्त बनाते हैं। यही जूस शरीर में कई बीमारियों को बनने से बचाता है। खून की कमी को दूर करने और खून को साफ करने और कई बार टाइफाइड बुखार में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। तो इन सभी कमियों को गिलोय (Giloy) दूर करता है।

तो अब प्रश्न यह उठता है कि गिलोय जूस (Giloy Juice) में यदि आंबला ( Amla Juice) जूस मिक्स करके पिया जाए तो उसके क्या फायदे हैं। तो जैसे कि आप जानते हैं आंबला (Amla) में विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। विटामिन-सी की कमी से समय से पहले बालों का झड़ना,  समय से पहले दांतो का टूट जाना,  समय से पहले बूढ़ा होना,  समय से पहले बालों का सफेद हो जाना,  जैसी अन्य समस्याएं पैदा होती हैं। यदि आप रोजाना खाली पेट गिलोय आंबला जूस (Amla Juice) पीते हैं। तो यह समस्याएं जो की विटामिन-सी की वजह से हैं। तो ये गिलोय अमला जूस से दूर हो जाती हैं। 

आंबला जूस का एक सबसे बड़ा फायदा यह है कि समय से पहले बूढ़ा होना या  चेहरे पर झुर्रियां पढ़ती हैं तो गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) पीने से आपके चेहरे पर ग्लो भी आता है और आपके बालों की सेहत और दांतो की सेहत और ना जाने शरीर में जो विटामिन-सी की वजह से कमियां हुई है वह पूरी हो जाती हैं। गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) रोजाना सुबह खाली पेट पीना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आपको यह कई बीमारियों से बचा सकता है। 

अगर आपको आंबला जूस नहीं बनाना आता है तो आप हमारी वेबसाइट पर अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं जहां हमने बताया गया है कि गिलोय जूस कैसे बनाएं।गिलोय के काढ़े की भी विधि हमने विस्तारपूर्वक बताई है। अगर आपको गिलोय जूस बनाना नहीं आता है। तो आप आयुर्वेदिक केंद्र में जाकर बहां से गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) खरीद सकते हैं और इसका इस्तेमाल रोजाना कर सकते हैं।  वैसे तो आपको आयुर्वेदिक केंद्र में गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) की संपूर्ण जानकारी वहां के डॉक्टर प्रदान कर देंगे। 

आप गिलोय जूस या गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) आयुर्वेदिक केंद्र में जा कर ले सकते हैं। वहां डॉक्टर से उचित परामर्श भी कर सकते हैं। तो दोस्तों गिलोय जूस का रोजाना खाली पेट सेवन करें और हमेशा निरोगी रहें।

Note : ध्यान रहे जो लोग किसी बीमारी से पहले से ही पीड़ित हैं  एलोपैथिक दवाई का सेवन कर रहे हैं तो गिलोय आंबला जूस (Giloy Amla Juice) का सेवन करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code