Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

गिलोय का जूस कैसे बनाते हैं?

Giloy Juice : गिलोय का जूस कैसे बनाएं। गिलोय (Giloy) एक बहुत ही दिव्य औषधि है। गिलोय का जूस (Giloy Juice) पीने से सभी प्रकार के रोगों से मुक्ति पा सकते हैं। सर्दी खांसी बुखार यहां तक की कैंसर जैसी भयानक बीमारी भी ठीक हो सकती है। यह औषधि हर जगह आसानी से उपलब्ध होती है। गिलोय जूस बनाने की विधि बहुत ही आसान है। हम आपको विस्तार में इसके बारे में बताएंगे। पहले गिलोय के छोटे-छोटे टुकड़ों को अच्छी तरह से धो लीजिए। 

Giloy juice, गिलोय का जूस

जब आपने यह टुकड़े अच्छी तरह से धो लिए। उसके बाद आप इन टुकड़ों को अच्छी तरह पीस लीजिये। अब पिसे हुए टुकड़ों को एक गिलास पानी में डाल दें। अब इन हल्के हल्के पिसे हुए टुकड़ों को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में ही रहने दें। जब आप इन टुकड़ों को 7 से 8 घंटे के लिए पानी में छोड़ देते हैं। तो यह टुकड़े अपना रस छोड़ना शुरू कर देते हैं जोकि अच्छी तरह से  पानी में मिक्स हो जाते हैं। उसके बाद आप देख सकते हैं कि पानी हल्का हल्का हरे रंग का हो गया है।

Giloy क्या होती है ? | Giloy in Hindi

Giloy Juice के बारे में जानिए। Giloy juice in hindi

Giloy Benefits जानिए हिंदी में। Benefits of giloy in hindi

Giloy Juice लगातार कितने दिनों तक पीना चाहिए?

Giloy का सेवन कितने समय तक कर सकते हैं?

गिलोय की गोली कैसे लें?

दूसरा तरीका यह है कि आपको वही काम करना है गिलोय के छोटे-छोटे टुकड़े लीजिए। इसे हल्का-हल्का पीस लीजिए और इन्हें अब मिक्सर में डाल दीजिए। अब इसमें थोड़ी तुलसी की पत्तियां ले लीजिए और थोड़े से तुलसी के फूल ले लीजिए। इसमें एक चम्मच एलोवेरा और एक चम्मच आंवला डालकर इनमे थोड़ा सा पानी दाल लीजिये फिर इसे अच्छे से ग्राइंड  कीजिए। जैसे कि आप ग्राइंड कर लेंगे। 

अब आप देख सकते हैं कि यह मिश्रण बहुत ही अच्छा बना है। अब इसमें आधा गिलास पानी डाल दीजिए। इस मिश्रण को एक छन्नी में छान लीजिए और जूस को अलग कर लीजिए। तो इस तरह आपका गिलोय जूस तैयार हो चुका है। यह काफी हेल्दी जूस है। कोरोनावायरस में यह जूस सबसे लाभदायक है।

यहां एक तीसरा तरीका और भी है गिलोय जूस बनाने के लिए। आपको फिर वही काम करना होगा। गिलोय के कुछ टुकड़े ले लीजिए और उन्हें हल्का हल्का पीस लें और ऐसे एक से दो गिलास पानी में अभी तुसली की तीन से चार पत्ती डाल लीजिए और साथ में तुलसी के कुछ फूल भी डाल दीजिए। 

अब इसमें एक भरा हुआ चम्मच एलोवेरा जेल, डाल लीजिए। अब इस सारे मिश्रण को अच्छी तरह से उबाल लीजिए।  जब तक कि यह दो गिलास से कम होकर एक गिलास से भी थोड़ा कम नहीं हो जाता। उसके बाद इसको ठंडा होने के लिए रख दें।  20 से 30 मिनट के बाद यह पानी बिल्कुल ठंडा हो जाएगा। 

अब इस उबले हुए पानी को अलग कर लीजिये। तो आपने देखा कि कितना आसान तरीका है। गिलोय जूस बनाने के हमने आपको तीन साधारण से तरीके बता दिए हैं। तो आप रोजाना खाली पेट गिलोय जूस का सेबन करके स्वस्थ रहिए और बीमारियों से मुक्त रहिए ।

तो आप जान गए होंगे कि हमारा गुणों से भरपूर गिलोय जूस  तैयार हो चुका है। अब आप 15 से 20 मिली जूस का सेवन कर सकते हैं।

Note : ध्यान दें कि अगर आप किसी बीमारी से पीड़ित है और कोई दवाई सेवन कर रहे हैं । तो गिलोय का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह मशवरा जरूर करें।

Post a Comment

0 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code