Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

शाम में गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं क्या?

Giloy : शाम के समय गिलोय काढ़े (Decoction of giloy) का सेवन किया जा सकता है। कई लोगों ने  यह भी पूछा कि शाम के समय गिलोय जूस (Giloy Juice) का सेवन किया जा सकता है। मैंने कई जगह इस प्रश्न का उत्तर खोजा। किन्तु इस सवाल का मुझे कोई सही जवाब नहीं मिला। फिर काफी रिसर्च के बाद आज आपको आज इस सबाल का जबाब विस्तार से बताऊंगा कि हम गिलोय (Giloy) का सेवन शाम के समय कर सकते हैं या नहीं। सही तरीका जो है। गिलोय (Giloy) का सेवन हमें हमेशा सुबह खाली पेट की करना चाहिए। शाम को इसका सेवन न करना ही बेहतर रहेगा। 

शाम में गिलोय का काढ़ा पी सकते हैं क्या?, Decoction of giloy




क्योंकि दिन में हम कई चीजें खाते पीते रहते हैं। मैंने गिलोय (Giloy) का सेवन सुबह और शाम करते हुए उन लोगों को देखा है। जो टाइफाइड के मरीज होते हैं। उन्हें भी गिलोय (Giloy) का सेवन सुबह - शाम के समय समय इसलिए करवाया जाता है क्यूंकि टाइफाइड में कई लोगों के प्लेटलेट्स बहुत कम जाते हैं और खून की कमी हो जाती है। मैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं कहूंगा की शाम के समय गिलोय के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice) का सेवन नहीं किया जा सकता है। 

अगर खाली पेट इसका सेबन किया जाए तो यह इसलिए बेहतर है। क्योंकि उस टाइम हमारा शरीर बिल्कुल रिलैक्स होता है। शाम के समय हम कई बार कई चीजें खा लेते हैं भागदौड़ वाला काम करते हैं ऐसे में हमारा शरीर रिलैक्स नहीं होता।  ऐसे में यदि आप गिलोय के काढ़े का सेवन कर लेते हैं तो हो सकता है आपको उल्टी भी आ जाए।

अब आइये जानते हैं कि कैसे हम शाम के समय गिलये के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice) का सेवन कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं सबसे पहली बात सुबह ही खली पेट गिलोय के काढ़े या जूस का सेवन करें। अगर आपको शाम को  इसका सेबन करना है तो गिलये के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice) का सेवन करने से पहले 4 घंटे पहले आप कुछ भी ना खाएं। 

उसके बाद आप गिलोय के काढ़ा (Decoction of giloy) का सेवन करें। काढ़े का सेवन करने के बाद आप 1 घंटे बाद खाना खा सकते हैं। उससे पहले बिलकुल भी खाना न खाएं। यह तरीका है शाम को गिलोय के काढ़े का सेवन करने का। मुझे आशा है कि आपने हमारी वेबसाइट पर पुरानी आर्टिकल पढ़कर गिलोय  के बारे में काफी कुछ जाना होगा। तो उम्मीद करता हूं आप सुबह ही गिलोय के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice)  का सेबन करेंगे शाम को हो सके तो गिलोय काढ़ा  का सेवन ना ही करें।

अगर इसका सेबन शाम को करना चाहते हैं या दोनों टाइम करना चाहते हैं। तो जैसे मैंने ऊपर लिखित विधि बताई है। उसका पालन करके शाम को भी आप गिलोय के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice) का सेवन कर सकते हैं। मैं एक बार फिर से आपको बताना चाहूंगा कि सुबह के समय किया गया गिलोय के काढ़े या जूस (Giloy decoction or juice) काफी फायदेमंद रहता है। तो गिलोय के काढ़े का सेवन (Decoction of giloy) करें और हमेशा बीमारियों से बचे रहें। 

जैसे कि आप सभी जानते होंगे की गिलोय का काढ़ा (Decoction of giloy) या गिलोय जूस (giloy juice) बहुत ही काम की चीज है। यह सर्दी-गर्मी-जुकाम और अन्य बीमारियों को शरीर से दूर ही रखता है। गिलोय (giloy)  को आप बीमारियों का  रामबाण भी कह सकते हैं। गिलोय का जूस (giloy juice) या काढ़े (Decoction) का सेबन रोजाना करना चाहिए। यह काफी फायदेमंद होता है। 

अगर गिलोय (giloy) के बारे में तो और ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप हमारे अन्य आर्टिकल पढ़ सकते हैं।  जहां आपको गिलोय की संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी क्योंकि गिलोय (giloy) एक आयुर्वेदिक औषधीय तो हम इसके बारे में समय-समय पर जानकारी देते रहते हैं। अगर आपको उचित जानकारी गिलोय (giloy)  के बारे में चाहिए तो आप इस बार वेबसाइट के साथ जुड़े रह सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code