Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

Watermelon In Hindi | तरबूज खाने के फायदे हिंदी में

Watermelon यानी कि तरबूज। आज हम  तरबूज  के फायदों के बारे में आपको हिंदी (Watermelon In Hindi ) में बताएंगे। तरबूज को हम जब हम  बाजार में खरीदने जाते हैं तो हम इसे मीठा  समझकर  और रस भरा समझकर ले आते हैं। कई लोगों को इसके गुणों के बारे में ज्यादा पता नहीं है। असल में यह  कई गुणों से भरपूर है।

Watermelon In Hindi


गर्मियों में पानी पसीने  के रास्ते और यूरिन के रास्ते ही निकल जाता है। जिससे कि कई बार हमारे कम पानी पीने की वजह से शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है। वही  गर्मी में तरबूज का सेवन करते हैं तो यह शरीर में पानी की मात्रा को पूरा कर देता है।

ज्यादातर हम लोग मीठा तरबूज खाना पसंद करते हैं। और हमें जानते हैं तो दुकानदार से हम तरबूज को कटवाते हैं और चेक करते हैं की तरबूज मीठा है। परंतु हम कभी यह ध्यान नहीं देते की यही तरबूज कितने गुणों की खान है।

तरबूज खाने के जबरदस्त फायदे | Watermelon In Hindi

(1) यदि आपके मुंह में छाले पड़ गए हैं। इसका मतलब क्या है शरीर में गर्मी हो गई है। ऐसे में तरबूज  जूस पीना चाहिए  या तरबूज खाएं मुंह के छाले धीरे-धीरे ठीक हो जाते हैं

(2) तरबूज चेहरे पर ग्लो लाने के लिए काफी  कारगर है। रोजाना तरबूज का जूस पीने से   त्वचा में चमक और ग्लो आ जाता है

(3) गर्मियों में लू लग जाने का खतरा काफी बना रहता है। ऐसे मैं यदि नियमित तरबूज का सेवन करते हैं। तो लू लगने का डर और आशंका दोनों भी कम हो जाते हैं।

(4) तरबूज का सेवन करने से मोटापा  कम करने में भी काफी मदद मिलती है। मोटापा कम करने के लिए डाइट कम कर देते हैं। तो ऐसे में हमें टाइम को काम नहीं करना चाहिए। डायरेक्ट को सिर्फ चेंज करना चाहिए। डाइट में आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए।

(5) यदि तपती गर्मी में कहीं बाहर से चलकर आए हैं और आपके सिर में बहुत ही ज्यादा दर्द है ऐसे में आपको तरबूज का सेवन करना चाहिए अथवा तरबूज का जूस निकाल कर पीने से भी काफी राहत मिलती है।

(6) अगर आपको शरीर में गर्मी हो गई है और पेशाब करने पर जलन होती है। ऐसे भी तरबूज का जूस निकाल कर  पिए इससे काफी आराम मिलेगा।

(7) तरबूज का सेवन दिल की बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। तरबूज में कोलेस्ट्रोल को कम करने  गुण पाया जाता है। यह कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

(8) तरबूज आंखों के लिए बहुत ही अच्छा होता है। तरबूज का सेवन आंखों की रोशनी को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें विटामिन b1 पाया जाता है जो कि आंखों के लिए काफी अच्छा होता है।

(9) तरबूज का सेवन दिमाग को शांत करता है। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है। गुस्सा कम  आता है और दिमाग भी शांत रहता है।

(10) जिन्हें हमेशा  कब्ज रहती है। उन्हें तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। इससे उनकी कब्ज की समस्या दूर हो जाती है। जिन्हें खून की कमी है उनके लिए भी तरबूज काफी फायदेमंद है। जिन्हें  कब्ज रहती है उन्हें तरबूज का जूस पीना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

Featured Post

साइकिलिंग करना अच्छा या मॉर्निंग वॉक करना लाभदायक

Natural health tips : साइकिलिंग (Cycling) और मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) दोनों में से क्या लाभदायक है। एक नजरिए से देखा जाए तो साइकिलिंग (C...

Ad Code